मुंबई: मुंबई के नालासोपारा में एक एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर पहले 11 बार चाकू से हमला किया। उसके बाद गला भी काट डाला। आरोपी पत्नी का नाम प्रणाली है। तुलिंज पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
झगड़े के बाद कदम नाम का शख्स सोने चला गया और प्रणाली पानी पीने के बहाने किचन में चली गई। वो बेडरुम में लौटी और अपने पति कदम के पेट में 11 बार चाकू से वार किया। जब वो नहीं मरा तो गला भी रेत दिया। इसके बाद प्रणाली लिविंग रुम में आई जहां उसके सास-ससुर और दो बेटियां सो रही थीं। आरोपी ने कदम के 63 साल के पिता को बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को जैसे ही खबर मिली। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने बताया कि किसी भी आदमी के लिए खुद को 11 बार पेट और गर्दन में चाकू मारना असंभव है। इसलिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रणाली से सवाल किए। उसने पुलिस को बताया कि उसे पता चला था कि कदम के किसी और के साथ भी संबंध हैं। इससे उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। प्रणाली और कदम अंधेरी की एक कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं। दोनों ने 2011 में प्रेम विवाह किया था और वह कदम के पिता के नालासोपारा के गाला नगर घर में रहते थे।