
ऋषिकेश: मायाकुंड के जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम में संत और आश्रम प्रबंधक पर चार युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले की दिए, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों ने आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर हमला किया। हमलावर युवक लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार चार युवक 15 जुलाई आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे। सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर चारों महाराज विज्ञानानंद तीर्थ से झगड़ने लगे। इस दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया और महाराज पर वार करने का प्रयास किया। इसी बीच शिष्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर चाकू मारने में सफल रहे। इस दौरान बीचबचाव के दौरान आश्रम प्रबंधक को भी चाकू मार दिया। चारों हमलावरों को आश्रम के ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।