देहरादून: आईपीएस अपर्णा दुनियाभर के पवर्तारोहियों के बीच बड़ा नाम बनकर उभरा है। उन्होंने हाल ही में उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली अलास्का को फतह करने वाली आईपीएस अपर्णा अब तक दुनिया की सात सबसे दुरूह चोटिया फतह कर चुकी हैं। उनका अगला टारगेट उत्तरी ध्रुव है। इस अभियान पर वो अगले साल जाएंगी।
अभियान को मात्र 11 दिनों में पूरा किया
अपर्णा को शनिवार को देहरादून में आईटीबीपी की और से समान्नित किया गया। इस दौरान उन्होंने डेनाली अलास्का अभियान से जुड़े अनुभव साझा किए। अपर्णा ने बताया कि अभियान बेहद कठिन था। लेकिन, उनके अमेरिकी गाइड सेवेस्टियन ग्रो कुन्हार्ट ने उनकी बहुत मदद की। उन्होंने अभियान को मात्र 11 दिनों में पूरा किया। अपर्णा ने बताया कि वे तीनों पर्वतारोहियों के साथ पूरी रात चढ़ाई करती थीं और दिन में रेस्ट करती थीं।
दुनिया की सात ऊंची चोटियां फतह
अपर्णा कुमार ने 2014 से पर्वतारोहण शुरू किया। अब तक दुनिया की सात चोटियों को फतह कर चुकी हैं। 2014 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो और ऑस्ट्रेलिया की कार्सटेंस पिरामिड फतह की। इसके बाद 2015 में उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकांगकेगना अर्जेंटिना व रूस में अल्ब्रूस को फतह किया। 2016 में अंटार्कटिका के विंसन मैसिफ और माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। 2019 में अलास्का अमेरिका में डेनाली पीक फतह की। अब अगले साल उत्तरी धु्रव पर जाने ती तैयारी में जुटी हैं।