Big NewsTehri Garhwal

लक्ष्मणझूला पुल पर नहीं कर सकेंगे सैर, आज से आवागमन के लिए बंद

khabar ukऋषिकेश: अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि ऋषिकेश स्थित लक्ष्मणझूला पुल को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। पुल को लेकर हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने एक रिपोर्ट शासन को दी थी, जिसमें कहा गया था कि पुल पर चलना खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके पुल पर लोगों को आवागमन जारी था। इतना ही नहीं नीलकंठ जाने के लिए कावंड़ियों के लिए भी यही रूट तय किया गया था।

चलने लायक नहीं रहा लक्ष्मणझूला, कावंड़ियों की जान पर मंडराया खतरा हेडिंग से खबर उत्तराखंड ने आज की खबर प्रकाशित की, जिसके बाद मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि पुल पर आवागमन जखतरे से खाली नहीं है। पुन की स्थिति बदहाल है। इसके चलते आवागमन पर रोक लगाई जा रही है।

khabar uk

Back to top button