Big Newshighlight

फिरोज खान का रोटी बैंक मिटाएगा मजहबी फासले, हर भूखे की मिटेगी भूख

foroj khanलालकुआं: आए दिन हिन्दू-मुस्लमां के नाम पर नफरतें बांटने की बातें सामने आती रहती हैं। बात-बात पर कौम और धर्म की बात करने वाले ठेकेदारों को इंसानियत कभी नजर नहीं आती। लेकिन, जो नेकदिल होते हैं। उनको इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने हिस्से की नेकी करते चले जाते हैं। ऐसे ही शख्स हैं लालकुआं के फिरोज खान।

फिरोज खान जल्द रोटी बैंक खोलने जा रहे हैं। मानव सेवा समिति के जरिए फिरोज लोगों की मदद करते रहते हैं। अब वो रोटी बैंक के जरिए मजहबी फासलों को पाटने का काम करने के साथ ही भूखों की भूख भी मिटायेंगे। फिरोज रोटी बैंक खोल रहे हैं। उनका रोटी बैंक ना तो धर्म देखेगा ना किसी की जाति।

फिरोज की मानें तो उनके रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को मुफ्त में खाना दिया जाएगा। उन्होंने रोटी बैंक का नाम नेहा रोटी बैंक रखा है। उसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल, उनकी बहन की फरवरी में मौत हो गई थी। उसीकी याद में फिरोज खान रोटीबैंक खोलने जा रहे हैं।

Back to top button