खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जहां उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा तो वहीं एक बार फिर भाजपा को यूपी में बड़ा झटका लगने जा रहा है।
जी हां चंदौली के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्र पांडेय की बहू अमृता पांडेय बृहस्पतिवार को कांग्रेस की सदस्यता लेंगी। बता दें कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भाई जितेंद्र पांडेय का परिवार उनसे अलग वाराणसी के सामने घाट पर रहता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधु अमृता पांडेय कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। जितेंद्र पांडेय की बहू अमृता पांडेय सरोजा पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संवाद के दौरान पार्टी में विधिवत शामिल होंगी। हालांकि जितेंद्र पांडेय सामने घाट स्थित कॉलोनी में रहते हैं और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से अलग हैं।
इनके अलावा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी आनंद सिंह, स्वास्ति तिवारी, जयराम पांडेय, संजू बाला, विनिता शर्मा, काजल वर्मा और आम आदमी पार्टी से जुड़े पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव है। मेरा मायका कांग्रेसी रहा है। इसलिए वह कांग्रेस के साथ जा रही हैं। भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बताया कि यह कांग्रेस पार्टी तय करेगी। फिलहाल मेरा उद्देश्य प्रियंका गांधी के साथ मिल कर काम करने का है।