हल्द्वानी- केन्द्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। हल्द्वानी में मोदी जवाब दो, भाजपा हिसाब दो नारे के साथ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विशाल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर वित्त मंत्री इंदिरा ह्रदयेश भी मौजूद रहीं। रैली के बाद रामलीला मैदान में आम जनता को संबोधित किया गया। पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और इंदिरा ह्रदयेश ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया है। जनता से किए
वादों को पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की दोबारा सरकार बनने का भी दावा किया।