डोईवाला- (जावेद हुसैन)- देहरादून के होटल सोलिटेयर मे मीडिया फैडरेशन ऑफ़ इंडिया उत्तराखंड इकाई का गठन MFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार वसी जै़दी को दी गई।
संरक्षक मण्डल का पद डॉ देवेन्द्र भसीन, जय सिंह रावत, डीएस कुंवर, सुरेन्द्र आर्य, एसएमए काज़मी को जिम्मेदारी शोंपा गया। इसके साथ ही सलाहकार समिति में रविकांत उनियाल को संयोजक व प्रभात बड़थ्वाल को कानूनी सलाहकार बनाया गया। अनिल सती को संगठन का महासचिव, गजेन्द्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, सलीम सैफ़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संजय भारती, अफजल राणा, पंकज राणा, रमन त्यागी, को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। जबकि अरुण शर्मा ओर जुनैद हुसैन महासचिव, आशुतोष ममगंई को संगठन सचिव बनाया गया। दीपिका सेनवाल, मोहिता कोठियाल को सचिव की जिम्मेदारी और आकांक्षा पान्डे, विनोद पुण्डीर सचिव, राजकुमार अग्रवाल मुख्य प्रवक्ता तथा शशांक भट्ट प्रवक्ता समीर अली संयुक्त सचिव बनाया गया।