हल्द्वानी- महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के विरोध के बावजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में बीजेपी के बागी नेता हेम आर्या और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्या को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनकी लम्बी आयु की कामना की.
22 साल तक की पार्टी की सेवा, 1 दिन पहले आए व्यक्ति को टिकट दिया
इस मौके पर हेम आर्या ने कहा कि भाजपा आज धन बल की पार्टी बन कर रह गई है, भाजपा पर आरोप लगाते हुए हेम आर्या ने कहा कि 22 साल तक पार्टी की सेवा करने के बाद बीजेपी ने 1 दिन पहले ही पार्टी में आए व्यक्ति को टिकट दे दिया. इससे साफ होता है बीजेपी घोटाले करने वाले और धनबल वाले नेताओं को टिकट बांटती है।
कांग्रेस पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है-प्रीतम सिंह
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के कुनबे में नए लोगों की जॉइनिंग को कांग्रेस के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। आगामी आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में विजयश्री हासिल करेगी।