डोईवाला-(जावेद हुसैन)- कहते हैं संघे शक्ति सर्वदा, अगर एकजुटता हो तो बड़ी-बड़ी बाधाएं भी बौनी हो जाती हैं और कारवां बढ़ता जाता है। यही सब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन विकासनगर इकाई में परिलक्षित हो रहा है। कालसी में बुधवार 16 मई को आयोजित यूनियन की बैठक में जिला अध्यक्ष हरीश चमोली ने विकासनगर इकाई के अध्यक्ष भूपेन्दर सिंह नेगी (आकाश) की जमकर सराहना की।
उन्होंने पत्रकारों की समस्या सुनते हुए कहा कि विकासनगर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सबसे बड़ा संगठन है। यहाँ पर पत्रकारों की एकता पूरे जिले में मिसाल है। चमोली ने आकाश नेगी की मेहनत और पत्रकारों की एकजुटता में किए गए प्रयासों के लिए उनका तह दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा आकाश नेगी ने जो मेहनत यूनियन में की है वह यूं ही निरंतर बनी रहे। बैठक में भूपेन्दर नेगी ने कहा कि आज जिस प्रकार सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक और विशेष रूप से राजनीतिक क्षेत्र में उठापटक देखी जा रही है उसमें लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।
उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता को अहम बताया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें जानी मानी शक्सियतों ने भाग लिया। पत्रकार यूनियन के विकासनगर इकाई के अध्यक्ष भूपेन्दर नेगी ने सन्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण है तो जीवन है। कहा कि हमारे वेद पुराण और संस्कृति में वृक्षों की महिमा यह बताती है कि वे सृष्टि के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। कहा कि हमें मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बॉबी शर्मा, जोत्सना रावत, कोषाध्यक्ष नीलम ढोंढियाल, सचिव मोहित कुमार व इकाई के महामन्त्री रघुवीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह तोमर ,नरेंद्र राठोर सुरेश शर्मा , चन्द राम राजगुरु, विपिन, बलवीर सिंह आदि सभी पदाधिकारी मौजूद थे।