देहरादून- राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के उच्च नैतिक व सामाजिक मूल्यों पर चलकर ही आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। प्रभु राम के जन्मोत्सव रामनवमी को प्रेम, सद्भाव व उल्लास के साथ मनाते हुए स्वयं को मानवता की सेवा के लिए समर्पित करें और देश के विकास में भागीदार बनें।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव का यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति के गुणों, भक्ति, श्रद्धा, शक्ति, शांति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा देता है। भगवान राम का संपूर्ण जीवन मर्यादा, त्याग एवं तपस्या की मिसाल है और आज कहीं अधिक प्रासंगिक है।