उफनती नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाएं, कड़ी मश्क्कत के बाद SDRF ने सुरक्षित निकाला

आज यानी 28 जुलाई को रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंस गई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF ने सभी महिलाओं को सुरक्षित निकाला।
उफनती नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाएं
दरअसल घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं। नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था। साथ ही स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी।
SDRF ने सुरक्षित निकाला
परिस्थितियों का त्वरित आकलन करते हुए SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद SDRF के एक जवान ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने सुनियोजित और समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।
रेस्क्यू की गई महिलाओं की पहचान
- रवीना देवी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
- गीता देवी, उम्र 36 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
- पिंकी देवी, उम्र 40 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।