National

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर!, अब तक 68 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

हाल ही में असम के शिवसागर जिले में आई बाढ़ ने प्रदेश में कहर मचा दिया है। इस विनाशकारी बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं सोमवार तक पांच जिलों में करीब 5.24 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। करीब 763 गांव पानी में डूब गए हैं। तो वहीं 48,742 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है।

असम में बाढ़ का कहर!, अब तक 68 की मौत

इस बाढ़ में सबसे ज्यादा चराईदेव, शिवसागर और जोरहाट जिले प्रभावित हैं। बता दें कि चायदेव में करीब 1.9 लाख, शिवसागर में 1.5 लाख से अधिक और जोरहाट में करीब 1.4 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं।

प्रशासन ने भी राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। तो वहीं चार जिलों में 354 राहत शिविर लगाए गए हैं। जहां पर करीब 37,724 लोगों को आश्रय दिया गया है। बाढ़ से तटबंधों, सड़कों, पुलों और और करीब 88,240 घरेलू पशु और मुर्गियां भी प्रभावित हैं।

लाखों लोग प्रभावित

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की माने तो राज्य में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित लोगों को सामान्य स्थिति में लौटाने के ऊपर काम किया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें