Dehradun News

नन्हीं मासूम को देख रुककर सीएम ने पूछे सवाल, बच्ची के जवाब पर मुस्कुराए धामी, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी सोमवार को देहरादून में पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री खुद बच्ची के पास आए और उससे सवाल जवाब करने लगे। सीएम ने बच्ची से उनका नाम, अपना नाम और पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।

नन्हीं बच्ची को देख रुके सीएम, बच्ची के जवाब पर मुस्कुराए मुख्यमंत्री

इस वीडियो को खुद पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा की। उन्होंने लिखा, “आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।

हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।”

सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें