Dehradun News

देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन, CM Dhami ने दिखाई हरी झंडी

राजधानी देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और सीनियर सिटीजन भी नजर आए।

देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन

दरअसल 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेवा ने कारगिल में विजय पताका फहराई थी। हर साल 26 जुलाई को देश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी बीच कारगिल विजय दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी देहरादून में रन का कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया।

छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन इस मैराथन में आए नजर

स्कूल कॉलेज के छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन भी बड़ी संख्या में इस मैराथन में नजर आए। वही इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि भारतीय सेवा ने जब भी देश के लिए जरूरत पड़ी है अपना अदम्य में साहस का परिचय दिया है। देश के जवानों ने अपना बलिदान देकर देश की रक्षा की है।

कारगिल युद्ध विश्व के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण

नई पीढ़ी में जोश भरने और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहदजरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कारगिल का युद्ध विश्व के इतिहास में सबसे चुनौती पूर्ण युद्ध है।

पाकिस्तान ने धोखे की नीयत से विपरीत मौसम में भारत की ऊंची चोटियों पर अपना कब्जा किया। लेकिन भारतीय सेवा ने अपनी वीरता और साहस से दुश्मन को अन चोटियों से मार भगाया। कारगिल विजय दिवस पूरे विश्व को भारतीय सेवा की वीरता से परिचय करने वाला दिन है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें