Dehradun News

UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज करेगी विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रेमनगर में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज करेगी विरोध प्रदर्शन

आज यानी 25 जुलाई, शनिवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में हुए पेपर लीक मामले में कांग्रेस राज्य सरकार को घेरेगी। आज कांग्रेसी नेता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

उत्तराखंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर कांग्रेस के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस की माने तो उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक पर एक गंभीर विषय है। पेपर लीक ओर छात्रों की आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी पिछले लम्बे समय से छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें