Dehradun News

मसूरी-देहरादून क्षतिग्रस्त मार्ग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सतपाल महाराज, सड़क और डबल लेन पुल निर्माण में तेजी के निर्देश

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले बैंड से लगभग 200 मीटर जहां भारी बरसात के चलते हाल ही में पुश्ता दरकने से सड़क ढह गई थी। उस स्थान का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग में क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर बन रहे डबल लेन सेतु निर्माण का भी निरिक्षण किया।

मसूरी-देहरादून क्षतिग्रस्त मार्ग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सतपाल महाराज

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को अचानक दोनों स्थान पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने तय समय पर सड़क को दुरस्त करने के साथ-साथ सेतु का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि यातायात सुचारू हो सके।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात को देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग संख्या-1 में पानी वाले मोड के पास लगभग 20 मीटर लम्बाई में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे मार्ग की चौडाई केवल 2.50 मीटर रह गई थी। विभाग द्वारा तत्काल जे०सी०बी० मशीनों से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था।

अतिरिक्त पहाड़ कटान के लिए बातचीत जारी

वर्तमान में अतिरिक्त पहाड़ कटान के लिए बातचीत की जा रही है। ताकि आवागमन सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड की स्लोप ट्रीटमेंट की एक्सपर्ट संस्था ULLMC के द्वारा मोटर मार्ग के किमी० 20 और किमी0 25 में निरीक्षण किया गया है। जिससे सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जा सके।

30 जुलाई तक कुछ कार्य हो जाएंगे पूरे

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मसूरी में देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग संख्या 1 के कि0मी0 18 में क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर 12 करोड की लागत से 60 मीटर स्पान डबल लेन कलास ए/70 आर लोडिंग स्टील बॉक्स सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेतु का फैब्रिकेशन 100 प्रतिशत पूर्ण और ग्राउंड इरैक्शन का कार्य चल रहा है, जो कि 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। देहरादून की तरफ से 7 पाईलों की खुदाई व कंक्रीटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि कुछ दो पाईलों का कार्य भी 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

रिंग मशीन से हो रहा खुदाई का कार्य

इसके अलावा मसूरी की तरफ से नौ पाईलों में से तीन पाईलों की खुदाई व कंक्रीटिंग का कार्य पूरा करने के साथ ही शेष दो पाईलों का कार्य गतिमान है। कार्य में तेजी लाने के लिए देहरादून की तरफ रिंग मशीन द्वारा खुदाई का कार्य भी किया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें