CJP Protest: उत्तराखंड पुलिस ने युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा, मंच पर ही दिया इस्तीफा, महकमे में हड़कंप

CJP Protest: पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन में उत्तराखंड पुलिस भी शामिल हो गई है। हालांकि छात्रों पर डंडे बरसाने नहीं बल्कि उनका समर्थन करने। जी, हां उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही युवाओं को समर्थन देने दिल्ली पहुंच गया। शेर सिंह ने युवाओं के आंदोलन में हिस्सा लिया। ये खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Protest: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने लिया युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा
इतना ही नहीं सिपाही शेर सिंह ने दिल्ली में कहा कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर इस आंदोलन में आना चाहते है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही देश का युवा सड़कों पर पिटता रहेगा तो देश आगे कैसे बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि जब युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा था। तब वो भ्रष्ट नेताओं की ड्यूटी में तैनात था। एक में देखा कि एक बहन पर भी लाठियां चलाई गई, तब मन में आया कि AK47 चला दूं।
मंच पर ही पुलिस का बैच अभिजीत दीपके को सौंप दिया
बता दें कि शेर सिंह पिथौरागढ़ में तैनात थे। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मंच से भाषण देने के बाद अपने कंधे पर लगा उत्तराखंड पुलिस का बैज उतारकर कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को सौंप दिया। हालांकि खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि शेर सिंह पहले से ही सस्पेंड है।