Dehradun News

नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा बवाल!, सीएम आवास कूच, एक ने हाथ की नस काटने की कोशिश की

नर्सिंग बेरोजगारों ने अपनी मांगे पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। ऐसे में पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोका। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक अभ्यार्थी ने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की।

पहले चार प्रदर्शनकारियों ने पीया था फिनायल

मालूम हो कि बीते सात महीनों से नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में बेरोजगार धरना दे रहे हैं। उनकी केवल एक ही मांग है कि भर्ती वर्षवार की जाए। बुधवार को भी बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आवास घेर था। इस दौरान मंत्री के साथ वार्ता ना होने से गुस्साई चार महिला प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पी लिया था। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर हो गई थी। तो वहीं बोरजगारों ने बीते दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री आवाज का घेराव करने के लिए गांधी पार्क से रैली निकाली।

नर्सिंग अभ्यर्थियों का सीएम आवास कूच

हालांकि पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में काफी देर तक तीखी झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर की माने तो सरकार उनकी बातों को नहीं मान रही है। लंबे विरोध के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती वो संघर्ष करते रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें