National

दुखी अन्ना हजारे ने भी शुरू किया आंदोलन, छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन

देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे भी अब छात्रों के समर्थन में आ गए है। उन्होंने अहिल्यानगर में मौन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को अन्ना हजारे दिल्ली में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौद आंदोलन शुरू किया। इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए।

अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इससे पहले अन्ना हजारे ने पहले पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने 22 जुलाई को अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर पत्र में अपनी बात रखी थी। जिसमें उन्होंने सरकार को हल निकालने को कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरती।

अन्न हजारे ने बल प्रयोग की निंदी की

दरअसल छात्रों पर हुए बल के प्रयोग से अन्ना काफी दुखी हैं। पहले भी उन्होंने छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को दूर करने और शिक्षा प्रणाली में जनता का भरोसा बहान करने की अपील की थी।

पहले सरकार को झुका चुके हैं अन्ना हजारे

मालूम हो कि 89 साल के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पहले भी सरकार को झुकाया है। उन्होंने अपने जीवन में करीब 7 से आठ प्रमुश आमरण अनशन किए हैं। साल 2011 में उन्होंने जन लोकपाल विधेयक के लिए 13 दिन का ऐतिहासिक अनशन किया था। इससे पहले भी उन्होंने आरटीआई को मजबूत करने के लिए 1998, 2001, 2004, 2006 और 2003 में मुंबई में कई महत्वपूर्ण अनशन किए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें