Big NewsDehradun News

देहरादून में एक के बाद एक चली दो गोलियां!, महिला को मारा फिर खुद को भी उड़ाया, मौत

देहरादून एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा है। यहां पर एक युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मुार दी। जिसके बाद अपनी कनपटी पर भी फायर किया। जिससे उनकी मौत हो गई। तो वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला की कनपटी को छूते हुए गोली निकल गई इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

देहरादून में घर में घुसकर महिला को मारी गोली

दरअसल ये पूरा मामला विकासनगर क्षेत्र का है। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घर अंदर से बंद दिखा। जिसके बाद जाली तोड़कर पुलिस घर के अंदर घुसी। जहां अंदर कमरे में खून से लथपथ दो लोग मिले। जहां महिला संगीता की सांसें चल रही थीं। तो वहीं कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बंद कमरे में चली गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

पीड़ित महिला संगीता कल्याणपुर स्थित किराए के कमरे में रहती है। ऐसे में बुधवार की सुबह युवक ने महिला पर तमंचे से फायर कर दिया। तुरंत ही उसने अपने सिर पर भी गोली मार ली। बता दें कि महिला शादीशुदा है। घटना के दौरान महिला के दो बच्चे स्कूल गए हुए थे।

फायरिंग सुन पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जाली तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। दोनों कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़े हुए थे। घायल महिला को इलाज के लिए देहरादून के हायर सेंटर (प्राइवेट अस्पताल) रेफर किया गया।

दोनों शादीशुदा, प्रेम प्रसंग की आशंका

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी युवक कमलेश और घायल संगीता दोनों ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बाद भी कमलेश अक्सर संगीता के घर आता-रहता था। ऐसे में पुलिस भी प्रेम प्रसंग से जोड़कर आगे की जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें