Big NewsDehradun News

देहरादून में आज राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव

देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। बीजेपी आज कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून कांग्रेस भवन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान देहरादून महानगर कार्यालय से कांग्रेस भवन जाया जाएगा।

बताते चलें कि भाजपा का ये प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर किए गए घेराव और प्रदर्शन के विऱोध में आयोजित किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने पीएम आवास पर दिया था धरना

दरअसल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में आए । बीते दिन मंगलवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वो पीएम आवास पर पहुंचे थे। पहली बार राहुल पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी थी। कांग्रेस के नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन किया था।

देहरादून में आज BJP कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव

इसी प्रदर्शन के विरोध में आज देशभर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन होगा। ऐसे में उत्तराखंड बीजेपी भी आज देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में महानगर कार्यालय से कांग्रेस भवन जाया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें