HighlightUttarakhand

उत्तराखंड की IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कैडर की IAS अधिकारी वंदना सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति ( Central Deputation) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।

उत्तराखंड की IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी

कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि 2013 बैच की IAS वंदना सिंह को सेंट्रल गवर्नमेंट ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति( Central Deputation) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।

बता दें कि उप सचिव स्तर पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत ये नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें