National

NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले मोदी, राहुल ने कहा- PM, गृह मंत्री दें इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर में अपना प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया है। 24वें दिन भी प्रदर्शन जारी है। भारी संख्या में जंतर मंतर पर छात्रों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। युवाओं के हाथों में पोस्टर हैं, बैनर हैं, जिसके साथ वो नीट पेपर लीक के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं। हालांकि वहीं आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

जंतर-मंतर के आसपास फिर भीड़ जुटी

दरअसल 20 जुलाई को हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं। अलग-अलग राज्यों से छात्र जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। जिसके चलते जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में कहा ये

तो वहीं आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इस बात की जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम ने ये भी विश्वास दिलाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

राहुल गांधी ने पीएम और गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीते दिन संसद में लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद राहुल ने भी आज संसद में छात्रों की बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पीएम और गृहमंत्री भी इस्तीफा दें । इस मामले में जवाबदारी तय होना ही चाहिए।

संसद मार्च पर बोले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके

इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा “हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।” इसके साथ ही सोनम वांगचुक का अनशन अभी भी जारी है।

खड़गे बोले- छात्रों पर क्यों हुई लाठीचार्ज?

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीते दिन संसद में लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “छात्रों पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई, क्यों लाठीचार्ज किया गया। आज कई छात्र अस्पताल में हैं।” साथ ही उन्होंने सरकार से सदन में प्रदर्शनकारियों और जेपी नड्डा के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा करने की भी मांग की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें