देहरादून में फिर चली गोलियां, कैफे के बाहर फायरिंग, आरोपी की तलाश जारी Dehradun Firing

Dehradun Firing: देहरादून में आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर राजाधानी में फायरिंग की घटना सामने आई। देहरादून के पटेलनगर में कैफे के बाहर फायरिंग की गई। यहां से कुछ ही दूरी पर दून मेडिकल कॉलेज है। फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां बचाने पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
Dehradun Firing: कॉल कर दोस्त ने कैफे के पास बुलाया
दरअसल हरिद्वार के झबरेड़ा का रहना वाला सन्नी, देहरादून में एक पीजी चलाता हैं। 19 जुलाई 2026 की तड़के वो अपने कमरे पर था। सुबह करीब 2:40 बजे शुभम नाम के एक युवक ने उसे फोन किय और पटेलनगर के पास एक स्वास्तिक कैफे पर मिलने के लिए बुलाया।
ये भी पढ़ें:- UKD में बड़ा बवाल!, पार्टी अध्यक्ष ने एक झटके में बाहर किए बड़े नेता

पहले हुई गाली-गलौज, फिर चली गोलियां
सन्नी भी कैफे पर पहुंचा। जहां पहले से ही शुभम अपने साथी युवराज और दो अन्य के साथ मौजूद था। दोनों के बीच पहले गाली गाली-गलौज हुई। जिसके बाद जान से मारने की नियत से शुभम ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Haridwar में डबल मर्डर! मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफन शव
दोस्तों ने बचाई जान, दूसरी बार मिसफायर
गोलियों की आवाज सुनते ही सन्नी के साथी वहां पहुंचे और तत्परता दिखाकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद आरोपी युवराज ने शुभम से पिस्टल छीनकर दोबारा सन्नी पर गोली चलाई। लेकिन गोली नहीं चली और मिसफायर हो गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। पटेलनगर कोतवाली में लिखित शिकायत की गई।
केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर शुभम और युवराज के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने हत्या का प्रयास और जानबूझकर शांति भंग करने के इरादे से मामला दर्ज किया है। अब फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।