Mussoorie पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, पहाड़ों की रानी की जमकर की तारीफ

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी पहाड़ों की रानी मसूरी आईं हुई है। ऐसे में उन्होंने यहां आकर मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देहरादून से मसूरी की उनकी ये यात्रा बेहद यादगार रहेगी। ऐसा महसूस हुआ कि वो बादलों के ऊपर तैरते हुए मसूरी पहुंच रही हों।
Mussoorie पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी
दरअसल संगीता बिजलानी ने मसूरी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले इतनी खूबसूरत यात्रा नहीं की। वो पहली बार मसूरी आईं है। यहां की वादियां और शांत वातावरण ने उन्हें काफी प्रभावित किया। मसूरी काफी खूबसूरत है और यहां आकर उन्हें काफी खुशी हुई।
पहाड़ों की रानी की जमकर की तारीफ
उन्होंने मसूरी के माल रोड की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये एक सुंदर स्थान है। यहां के उत्पादों का स्वाद भी कमाल का है। संगीता बिजलानी ने आगे अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मसूरी को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें।