Dehradun News

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक की जान, करेंट लगने से मजदूर की मौत


देहरादून के कांवली गांव इलाके में शुक्रवार हुए एक हादसे में करेंट लगने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है।

बिजली विभाग की लापरवाही, करेंट लगने से मजदूर की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इंदल सादा शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे के आसपास कांवली गांव स्थित कालिंदी एनक्लेव से गुजर रहे थे। इसी दौरान इंदल बिजली के खंभे से पानी में उतरे करेंट की चपेट में आ गए। इंदल को करेंट का झटका इतनी तेजी से लगा कि वो वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

रात भर वहीं पड़ा रहा शव

रात भर इंदल का शव वहीं पड़ा रहा। सुबह जब उनके साथियों को इसकी खबर लगी तो वो उन्हे उठाने पहुंचे। इस दौरान उन्हे भी करेंट का झटका लगा। किसी तरह इंदल को लोगों ने खंभे से दूर खींचा। इसके बाद उन्हे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे इंदल

इंदल मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले थे और यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। उनके परिवार के लोग बिहार में ही रहते हैं। इंदर यहां कुछ अन्य मजदूरों के साथ रहते थे। इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सनी पाल और कुछ अन्य लोगों ने चंदा एकत्र कर इंदल का अंतिम संस्कार कराया।

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी

वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही से गहरी नाराजगी है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जिस खंभे से उतरे करेंट की चपेट में आने से इंदल की मौत हुई वहां तारों को दुरुस्त किया गया। लोगों की कहना है कि अगर बिजली विभाग के फील्ड कर्मी सतर्क रहते तो शायद ये घटना न होती और एक व्यक्ति की जान न जाती।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें