ऋषिकेश रूट पर अचानक रोकना पड़ा राहुल गांधी का काफिला, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा…

देहरादून में बीते दिन शुक्रवार को बन्नू स्कूल में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ। जहां से रात को लौटते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला अचानक ऋषिकेश रूट पर रुका। एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग राहुल गांधी ने सात मोड़ के पास पेड़ों की कटाई के विरोध में बीते 11 दिनों से धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल को आंदोलनकारियों ने अपनी समस्याएं सुनाई। जिसपर राहुल ने भी हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
ऋषिकेश रूट पर राहुल गांधी के काफिले को आंदोलनकारियों ने रोका
दरअसल सरकार द्वारा एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब 4000 पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसी के विरोध में करीब 11 दिनों से पर्यावरण प्रेमी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी का काफिला रुकवाकर आंदोलनकारियों ने अपनी पीड़ा बंया की।
एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 4000 पेड़ों की कटाई, बंया किया दर्द
इस दौरान एक सामाजिक कार्यकर्ता शालू भाटिया भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए राहुल गांधी से कहा, “सर, हम बहुत बेबस हो चुके हैं। पिछले 11 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। स्कूल के बच्चों तक को उठा लिया जाता है और आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।”
राहुल गांधी ने दिया आश्वाशन
राहुल गांधी ने भी आंदोलनकारियों की बात सुनी और आश्वाशन दिया कि वो इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी आंदोलनकारियों के संपर्क में रहने की बात कही। साथ ही हरसंभव सहयोग देने का आश्वाशन दिया।