हम हमेश से अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आएं हैं कि रोज सुबह खाली पेट तांबे के बरतन में रखा पानी पीना चाहिए और साथ ही उसके फायदे के बारे में भी जानते है लेकिन क्या आप सब भई जानते है इसके फायदे. तो आईये आज आपको बताएंगे इसके चमत्कारिक फायदे.
तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से होते हैं ये फायदे-
1.खून बढ़ाए- रोज अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएंगे तो इसमें मौजूद कॉपर आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होने देगा।
2.कैंसर से बचाव- तांबे के बर्तन में रखे पानी में एंटी ऑस्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट उम्र का असर कम करते हैं और साथ ही कैंसर से आपक बचाव भी करते हैं।
3.घाव ठीक करे- तांबे में एंटी बैक्टेरियल तत्व होते हैं, जिससे घाव जल्दी भरने में आसानी होती है। अगर आपको चोट लगी है तो रोजाना खाली पेट तांबे के बरतन में रखा पानी पीएं आपको जल्द आराम मिलेगा।
4.दिल की बीमारियों का करे इलाज- तांबे के बरतन में रखा 8 से 10 घंटे तक पानी आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करता है जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है।
5.वजन घटाने में मददगार- दिन में कम से कम दो बार तांबें के बरतन में रखा पानी पीएं। इससे आपका एक्स्ट्रा फैट कम होगा।
6.जोड़ों के दर्द में कारगर- रोज सुबह-शाम तांबे के बर्तन में पानी पीएं। आपको जोड़ों के दर्द से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
7.थाइरॉयड से बचाए- तांबे में मौजूद कॉपर थायरॉक्सिन हार्मोन को बैलेंस करते हैं जिससे थाइरॉयड से बचाव होता है।
8.डाइजेशन में करे मदद- लंबे समय तक तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एसिडिटी और गैस दूर होती है साथ ही पाचन प्रक्रिया में भी सुधार होता है।
9.स्किन हेल्दी होती है- रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्किन में गजब का निखार आता है और साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।