International News

737 भारतीय जाएंगे पाकिस्तान, इस खास वजह के लिए शहबाज सरकार ने जारी किए वीजा

भारत से 737 भारतीय पाकिस्तान जाने वाले हैं। पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हर साल उत्सव आयोजित किया जाता है। ऐसे में इसमें जाने के इच्छुक भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने 737 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी कर दिया हैं। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान के बाद दी गई थी। सालाना उत्सव 10 से 19 जून तक आयोजित होगा।

737 भारतीय जाएंगे पाकिस्तान

सोमवार, 8 जून नई दिल्ली में स्थित पाक उच्चायोग ने बयान जारी कर इस बात का ऐलान किया। बयान के मुताबिक, “पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले 737 तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में 10 से 19 जून तक आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए वीजा जारी किए हैं।तीर्थयात्री इस यात्रा के दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित अन्य तीर्थस्थलों में मत्था टेकेंगे।”

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिले 541 वीजा

अब तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 541 सिख तीर्थयात्रियों के वीजा मिल गए हैं। ये सभी पांचवें सिख गुरु की वर्षगांठ के मौके पर तीर्थस्थलों पर दर्शन करने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। 10 जून को तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें