ऋषिकेश : उत्तराखंड जन विकास मोर्चा ने एम्स प्रशासन के खिलाफ नगर में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार से निदेशक को पद से हटाने की मांग की।
जन विकास मोर्चा की ओर से एम्स प्रशासन के खिलाफ पिछले एक माह से धरना और क्रमिक अनशन किया जा रहा है। शुक्रवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर से एम्स प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। नगर के मुख्य मार्गो पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एम्स निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की।
मोर्चा के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने एम्स प्रशासन पर नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार वर्तमान निदेशक को पद से नहीं हटाती तब तक मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में राजेश व्यास, हैप्पी सेमवाल, रीना शर्मा, भगतराम कोठारी, कपिल गुप्ता, सतवीर तोमर, रामकृपाल गौतम, विजयलक्ष्मी भट्ट आदि शामिल हुए।