दिल्ली अग्निकांड का उत्तराखंड कनेक्शन!, पहाड़ी रसोइए को बनाया जा रहा बलि का बकरा?

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले होटल कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद लोग सवाल उठा रहे है कि क्या केशव को ‘बली का बकरा’ बनाया जा रहा है ताकि रसूखदार लोगों को बचाया जा सके?
क्या हुआ था घटना के दिन, केशव की लापरवाही के मिले सबूत
दरअसल पुलिस का दावा है कि हादसे वाले दिन केशव किचन में खाना बना रहा था। जैसे ही केशव ने इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू किया एकदम से तेज धमाका हुआ। आरोप है कि केशव ने किसी को इसके बारे में नहीं बताया और अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग गया। इतना ही नहीं, पुलिस को ये भी शक है कि उत्तराखंड के इस कुक केशव ने ही बेसमेंट का शटर गिराया और पावर सप्लाई काट दी, जिससे इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए और लोग अंदर ही फंस गए।
केशव को किया गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये खुलासा
पूछताछ में केशव ने भी इस बात को कबूला की इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ। जिसके बाद उसने बिजली काट दी थी। हालांकि कुक की गिरफ्तारी के बाद. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे है कि कहीं उत्तराखंड के केशव को फंसाया तो नहीं जा रहा है।
लोग सवाल कर रहे है किहोटल वैध है या अवैध?, फायर एनओसी (NOC) है या नहीं? इसकी जिम्मेदारी क्या कुक की थी?होटल से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था, जबकि खिड़कियों को पूरी तरह से बंद रखा गया था, क्या ये सारी गलती सिर्फ एक शेफ की है?
उत्तराखंड के नेताओ ने भी उठाई आवाज
अब इस मामले में राजनीति भी गरमा गई है। सांसद अनिल बलूनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत जैसे बड़े नेताओं ने केशव की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। हालांकि, पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन जनता की मांग है कि असली गुनहगारों को सजा मिले।
दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की जलकर मौत
बताते चलें कि इस अग्निकांड में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इन 21 लोगों में से 9 भारतीय थे, जबकि 12 विदेशी नागरिक थे, जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले थे