National

अब नए मामले में घिरे Khan Sir, कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला!, 15 दिनों का अल्टीमेटम

Khan Sir Coaching Centre fire Safety Notice: पटना के खान सर आज कल विवादों में घिरे हुए है। अब उनके ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट को लेकर भी मुश्किलें बढ़ गई है। सवाल उठ रहे है कि उनका कोचिंग सेंटर भी बंद हो सकता है। दरअसल फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खबरों की माने तो संस्थान में अग्निशमन मानकों का पालन नहीं किया गया है। 15 दिनों के अंदर अगर इसमें सुधार नहीं होता है त कोचिंग बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

अब नए मामले में घिरे Khan Sir Coaching Centre fire Safety Notice

बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि खान सर के कोचिंग को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। पूर्व में एसडीओ के साथ मिलकर जांच भी की गई थी। उस समय भी खामियां पाई गई थीं। अब दोबार जांच में भी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में प्रशासन ने बताया कि नियम ने पूरे होने पर सख्त कदम उठाया जाएगा।

FIR के बाद से खान सर लापता

बताते चलें कि दो जून को मुसल्लहपुर हाट इलाके में कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई। जिसके बाद वहां बवाल मच गया। इसको लेकर खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। इस मामले में उनके दो बॉडीगार्ड पहले ही गिरफ्तार हो गए है। इसके बाद से ही बताया जा रहा है कि खान सर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

अब नजर कोर्ट और जमानत पर

अब तक कोर्ट में खान सर की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है। वकीलों का कहना है कि जल्द ही याचिका दाखिल की जाएगी। फिलहाल पुलिस खान सर की गिरफ्तारी की कोशिश में हैं। तो वहीं प्रशासन फायर सेफ्टी मामले भी सख्स रुख अपना रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें