देहरादून- नगर निगम का दायरा बढ़ा है लिहाजा आमदनी भी बढ़ेगी। राजस्व बढ़ेगा तो शहर वासियों को नगर निगम सहूलयित भी देगा ऐसा माना जा रहा है।
फिलहाल शहर के वाशिंदों के लिए नगर निगम से खुशखबरी आई है। ये खुशखबरी उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है।
नगर आयुक्त विजय जोगदंडे ने कहा है कि जो लोग 31 जनवरी से पहले हाउस टैक्स जमा कराएंगे उन्हें 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। जबकि फरवरी में भवन कर जमा कराने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। नगर आयुक्त की माने तो देहरादून में भवन कर के जरिए नगर निगम का लक्ष्य 26 करोड़ का है। जिसमें नगर निगम 11 करोड़ अब तक वसूल चुका है जबकि 15 करोड़ का लक्ष्य अभी बाकी है।