Uttarakhand

नेपाल की राजनीति के युवा चेहरे रबी लामिछाने से मिली दीप्ती रावत, भारत-नेपाल संबंधों पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने भारत प्रवास पर आए नेपाल की (RSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रबी लामिछाने और उनकी धर्मपत्नी निकिता पौडेल से दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने लामिछाने को उत्तराखंड की लोक-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक शॉल और टोपी भेंट की।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने की RSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

राष्ट्रीय अध्यक्ष रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा संस्कृति, परंपरा, आस्था और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े आत्मीय संबंधों के प्रतीक हैं। वहीं दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने नेपाल की राजनीति में युवाओं की भागीदारी, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे विषयों को प्रमुखता देकर एक नई राजनीतिक सोच को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

युवाओं की आकांक्षाओं को नेपाल सरकार देगी प्राथमिकता: दीप्ति

दीप्ति रावत ने कहा कि जिस प्रकार भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और अन्य योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाया जा रहा है, उसी तरह नेपाल में भी युवाओं की आकांक्षाओं, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को केंद्र में रखकर किए जा रहे प्रयास भविष्य में देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

नेपाल में युवाओं की भागीदारी होगी और मज़बूत

दीप्ति रावत ने भरोसा जताया कि रबी लामिछाने के नेतृत्व में नेपाल में युवाओं की भागीदारी और मज़बूत होगी, और सुशासन व जनहित पर आधारित राजनीति को गति मिलेगी। साथ ही, भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध और भी मज़बूत होंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें