Big NewsUttarakhand

दहेज उत्पीड़न मामलों में Uttarakhand नंबर 1, चौंकाने वाली है NCRB की ये रिपोर्ट


दहेज से जुड़े अत्याचारों के मामले में उत्तराखंड नंबर वन राज्य है। जी हां, ये सच है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में आई NCRB की एक रिपोर्ट कह रही है। जिसे देखखर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाल ही में आई NCRB की रिपोर्ट के डेटा के मुताबिक पूरे देश भर में उत्तराखंड से सबसे ज्यादा दहेज उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते है।

देश में दहेज उत्पीड़न में उत्तराखंड बना नंबर 1

अक्सर देश के अलग-अलग हिस्सों से दहेज उत्पीड़न के केस सुनने के बाद हमको लगता था की उत्तराखंड में तो ऐसा नहीं होता। राज्य में दहेज का कॉनसेप्ट ही नहीं है। लेकिन हाल ही में आई NCRB की रिपोर्ट ने हर उत्तराखंड वासी को हैरान कर दिया है।

हेज उत्पीड़न में उत्तराखंड का दर 9.8

NCRB के डेटा की मानी जाए तो पूरे देश भर में उत्तराखंड से सबसे ज्यादा दहेज उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। NCRB की रिपोर्ट का कहना है कि महिलाओं के साथ दहेज उत्पीड़न में उत्तराखंड का दर 9.8 है। जो की लिस्ट में पहले नंबर पर है। वहीं बिहार 6.1 के दर के साथ दूसरा और झारखंड 5.6 के दर के साथ चौथा राज्य है।

NCRB REPORT 2024 दहेज उत्पीड़न की दर (प्रति लाख महिला आबादी)

  • उत्तराखंड – 9.8
  • बिहार – 6.1
  • झारखंड – 5.6

देश में उत्तराखंड पहले स्थान पर

हर एक लाख महिला की आबादी में सबसे ज्यादा दहेज उत्पीड़न के मामले उत्तराखंड से आते हैं। अब ये केलकुलेट कैसे किया गया उससे पहले दहेज से कुल मौतों के हिसाब से कौनसा राज्य किस स्थान पर है वो बता देते हैं।

दहेज के लिए हुई मौतों में ये राज्य सबसे आगे

2024 की रिपोर्ट की मानें तो यूपी में 2,038, बिहार में 1,078 बेटियों ने दहेज उत्पीड़न के चलते अपनी जान गंवा दी। देश की आधी से ज्यादा दहेज हत्याएं वैसे सिर्फ इन दो राज्यों में हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी इस लिस्ट में है। अब इस हिसाब से उत्तरप्रदेश देहज उत्पीड़न के मामले में सबसे आगे है।

उत्तराखंड का डेटा महिला आबादी के अनुपात के हिसाब से

वहीं उत्तराखंड का डेटा महिला आबादी के अनुपात के हिसाब से है। दरअसल NCRB हर राज्य में दर्ज दहेज हत्या के मामलों को उस राज्य की कुल महिला आबादी से भाग देता है। फिर प्रति लाख महिलाओं पर अपराध दर निकाली जाती है।

Crime Rate= कुल मामले/ महिला आबादी ×100000

इसी फॉर्मूला से 2024 में उत्तराखंड की दर 9.8 प्रति लाख महिला आबादी निकला। जिसका मतलब है महिलाओं की संख्या के हिसाब से देश में सबसे ज्यादा दहेज हत्या की दर उत्तराखंड की ही है। अब बात ये नहीं है की महिलाओं पर दहेज उत्पिड़न करने में कौन सा राज्य आगे है कौन सा पीछे,बल्कि ये एक बहुत बड़ा अलार्म है। उत्तराखंड की कम आबादी होने के बावजूद उत्तराखंड जैसे राज्य से दहेज उत्पीड़न और दहेज के लिए हत्या के इतने ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें