Big NewsDehradun News

देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग!, शराब पीने से रोकने पर मारी गोली, एक गिरफ्तार

ऋषिकेश में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। श्यामपुर क्षेत्र स्थित भट्टोंवाला इलाके में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसको लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। बाइक सवार युवकों द्वारा इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए है। इसमें तीन आरोपी में से एक को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ऋशिकेश में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे तीन युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनको शराब पीने से रोकने की कोशिश की। बस फिर क्या था, ये विवाद बढ़ा और आरोपी मौके से चले गए। लेकिन कुछ देर बार तीनों युवक तमंचा लेकर वापस लौंटे। जिसके बाद उन्होंने गांव वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें:- BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी!, धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व

firing in dehradun

शराब पीने से रोकने पर की गोलीबारी, दो घायल

बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार मूल के रहने वाले हैं। ये बाइक (नंबर: BR 30 AN 5769) से आए थे। तीनों आरोपी साथ ढालवाला क्षेत्र में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। देवभूमि में लगातार हो रही इस प्रकार की घटना आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहा हैं।

ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर!, मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर, जनता में गुस्सा

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी

अब इस घटना के बाद एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तो वहीं दो अभी भी फरार है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। तो वहीं पकड़े गए आरोपी वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अनवर और आमिर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खाली खोखा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही बिहार नंबर की मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें