Entertainment

तीसरी बार शादी करने जा रहे Aamir Khan, जानें कौन है दुल्हनिया गौरी?, शादी की तारीख भी तय

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। जी हां, वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाने जा रहे हैं। इस बात को कन्फर्म खुद आमिर खान ने किया है। उन्होंने बताया कि वो पांच जुलाई को गौरी के साथ शादी के बंधन में बधने वाले हैं।

5 जुलाई को आमिर खान करेंगे तीसरी शादी

दरअसल वैराइटी इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि दे दी है। उन्होंने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंट गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर के इस फैसले से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

कब और कहां होगी शादी?

बताते चलें कि आमिर खान के घर पर ही ये शादी होगी। एक छोटे और निजी समारोह के दौरान दोनों एक दूसरे के होंगे। मेहमानों की लिस्ट भी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि खबरों की माने तो आमिर के करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें