Uttarakhand Chamoli News

बड़ा हादसा!, बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, हुई मौत, 17 यात्री सवार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पैनी के नजदीक एक टेंपो ट्रैवलर का अचानक से संतुलन बिगड़ गया। जिससे वो सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में 17 यात्री और चालक सवार थे। इस हादसे के बाद जहां कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। तो वहीं एक महिला यात्री की मौत भी हो गई है।

बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 1 की मौत, 17 लोग थे सवार

दरअसल श्रद्धालुओं से भरा ये वाहन गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा था। तभी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। जहां घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 17 लोगों को हल्की चोटें आई है। तो वहीं 44 साल की आरती की मौत हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें