Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट केस, खुद किया कबूल, बताई वजह

Shilpa Shinde Fake Sexual Harassment Case: ‘भाभी जी घर पर हैं’ से फेमस हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिससे वो सोशल मीडिया पर हर किसी के निशाने पर आ गई है। उन्होंने कुछ साल पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। हालांकि अब उन्होंने इन आरोपों को झूठा कहा है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर पर उन्होंने फेक सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया था।
Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट केस
IANS से बातचीत के दौरान शिल्पा ने कहा, “मैं उस समय ही ये बात शेयर करना चाहती थी, लेकिन हमारा एक वादा था कि हम इस बारे में मीडिया में बात नहीं करेंगे।” शिल्पा ने आगे कहा, “ऐसा नहीं था कि मैं डरी हुई थी, क्योंकि मुझे कभी कोई डर नहीं था। मेरे साथ ऐसी चीजें होती रही हैं, क्योंकि मैंने कभी पैसे को प्राथमिकता नहीं दी।”
एक्ट्रेस के हाथ से निकले कई बड़े रोल
शिल्पा ने ये भी बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो करने के दौरान उनपर नखरे दिखाने और ज्यादा पैसे मांगने के आरोप लगे। हालांकि ये सच नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्माता उन्हें शो से बांधे रखने के लिए ऐसे आरोप लगाते थे। उन्होंने आगे कहा कि इस छवि के वजह से उनके हाथों कई बड़े काम हाथ से गए।
9 साल बाद शिल्पा ने बताई वजह
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने कहा, “ये बात कोई नहीं जानता, मैं सच बोलने से नहीं डरती और मैं अब भी कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है कि मैंने अपने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और फिर मामला सुलझ गया।” एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उनके पास उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।
कौन हैं शिल्पा शिंदे?
टीवी इंडस्ट्री में शिल्पा शिंदे एक जाना-माना नाम है। 48 साल की शिल्पा ने छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी काम किया है। साल 2001 में सीरियल ‘कभी आए ना जुदाई’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो मायका, संजीवनी और चिड़िया घर आदि सीरियल्स में अभिनय करती नजर आईं। घर-घर में पहचान उन्हें ‘भाभी जी घर पर है’ शो से मिली। ‘अंगूरी भाभी’ के उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।