टिहरी दौरे पर CS आनंद बर्द्धन, बजरंग सेतु और हिलांस हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के अंदर तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बजरंग सेतु के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे CS
मुख्य सचिव बुधवार को बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। CS ने परियोजना की प्रगति और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
CS ने किया हिलांस हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण
मुख्य सचिव आनंद बर्द्ध ने नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। हिलांस हिमालयन भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर द्वारा भोजनालय में हर दिन आने वाले ग्राहकों और दैनिक बिक्री से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।
भोजनालय के मेन्यू को स्पष्ट करने के दिए निर्देश
सीएस ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने और मेन्यू को स्पष्ट और सुव्यवस्थित रूप से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। सीएस ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन और आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।