Delhi NCR में भारी बारिश, दिन में छाया अंधेरा, गिरे ओले, गर्मी से लोगों की मिली राहत Weather News

दिल्ली-एनसीआर(Delhi NCR) में मौसम ने करवट ली है। झामाझम बारिश से लोगों(Weather News) को गर्मी से राहत मिली है। 4 जून यानी गुरुवार को दोपहर के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी।दिन में ही काले बादल छा गए थे। जिसके बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी 4 जून और 5 जून के लिए अलर्ट जारी किया है।
Delhi NCR में भारी बारिश, दिन में छाया अंधेरा, गिरे ओले
दिल्ली-NCR में मौसम ने अंगड़ाई ली है। तेज बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर ओले भी गिरे है। बीते हफ्ते मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि इस बार मौसमी बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है। आईएमडी के अनुसार, इस साल मौसमी बारिश 90 फीसदी रहने की संभावना है।
अल नीनो की स्थिति सामान्य से कम बारिश की संभावना
सामान्य से कम बारिश होने की वजह अल नीनो की स्थिति भी हो सकती है। इसके प्रभाव के चलते भारत में मानसून के समय कम बारिश होती है। आईएमडी ने कहा कि अल नीनो की स्थिति जून में कमजोर हो सकती है। तो वहीं सितंबर में ये मध्य से मजबूत हो सकता है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में भी दी दस्तक
बता दें कि गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में भी दस्तक दी। अमुमन देखा गया है कि एक जून के आसपास पर मानसून केरल पहुंचता है। जो कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु यानी जून से सितंबर तक का समय की शुरुआत का संकेत माना जाता है। मौसम विभाग ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि 26 मई को मानसून केरल पहुंचेगा।