मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से ही फरार था होटल मालिक, घर नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मुख्य आरोपी होटल का मालिक लवकेश बजाज इस हादसे के बाद से ही फरार था। ऐसे में अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो बजे साकेत कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में लवकेश ने कई बड़े खुलासे किए हैं। लवकेश ने दावा किया कि ‘दिल्ली में सब चलता’ कहकर उससे बदलाव करवाए गए।
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से ही फरार था होटल मालिक, घर नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
दरअसल घटना के बाद से ही आरोपी होटल मालिक फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ एक ‘लुक-आउट सर्कुलर’ जारी किया था। ताकि वो देश छोड़कर ना जा सके।
कई टीमें उनकी तलाश में थी। पूछताछ में बजाज ने पुलिस को बताया कि वो डर की वजह से फरार हो गया था। वो अपने घर भी नहीं गया, सड़कों पर घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर-इरादतन हत्या और बाकी संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
तीन लोग मिलकर चलाते थे होटल
जांचकर्ताओं के अनुसार, बिल्डिंग का मालिक लवकेश बजाज है। तो वहीं पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम था।खबरों की माने तो होटल तीन पार्टनर द्वारा चलाया जा रहा था। दिल्ली में इनके कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस हैं। तीन साल पहले हुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग खरीदी गई थी।
पहले यहां खादी की दुकान थी। जब ये बिल्डिंग ली गई थी तब इसकी हालत काफी जर्जर थी। बजाज ने दावा किया इसकी जिम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति जय मिश्रा को सौंपी थी। जो बिलिंग, हिसाब-किताब और बाकी पूरी व्यवस्था को संभालता था।