देहरादून से अरेस्ट हुए कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर, लाखों की कोकिन बरामद

देहरादून पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिए राजपुर क्षेत्र में आये थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों की कोकिन बरामद की है।
देहरादून से अरेस्ट हुए कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हुए हैं। सुचना मिलते ही पुलिस ने राजपुर क्षेत्र के अंदर अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड के पास पुरानी मजार के पास से स्कूटी सवार को रोका।
हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे शातिर
संदिग्धों की तलाशी ली तो शातिर विदेशी पैडलरों के पास से 9.15 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास से स्विफ्ट डिजायर कार से 1 तस्कर को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।
दिल्ली से डिमांड पर कोकीन लाते थे आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है। जो मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है। आरोपी अक्सर सूडान से देहरादून आते जाते रहते हैं। डिमांड के हिसाब से वे कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो और पेडलरों को सप्लाई की जाती है।