IIT रुड़की का अश्लील बाबा, ऑनलाइन प्रवचन, आश्रम में बुलावा…फिर शुरू होता था गंदा खेल!

आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाला साधु या यू कहें फर्जी साधू अब गिरफ्तार हो चुका है। कथित साधु अभिषेक मिश्रा धार्मिक प्रवचनों की आड़ में युवतियों का शोषण करता था। खुद को वो श्रीकृष्ण का अवतार बताता था। साथ ही युवतियों से गंधर्व विवाह करने का ढोंग भी रचता था। वो युवतियों को प्रसाद में नशे की आदत डलवाकर उनका शारीरिक शोषण करता था। इसके साथ ही उनका अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल भी करत था।
IIT रुड़की का अश्लील बाबा!, नशीला प्रसाद देकर करता था यौन शोषण,
युवतियों का शोषण करने वाले कथित साधु को गोवर्धन के राधाकुंड में आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया। घटों की पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक को जेल भेजा। उसके संपर्क में रहने वाली 24 युवतियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली हैं। जिसमें से ज्यादात इंजीनियर हैं। साथ ही अच्छे पैकेज पर नौकरी करती हैं।
खुद को श्रीकृष्ण का अवतार बताता था
दरअसल आईआईटी रुड़की से अभिषेक ने बीटेक किया। जिसके बाद ओडिशा से आकर साधु बनने के बाद तीन साल पहले उसने आश्रम बनाया। 15 मई को एक युवती ने छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करने और उसे ब्लैकमेल करने की शिकायत पुलिस को दी थी। जांच के बाद सोमवार को आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।
कई युवतियों की तस्वीरें भी मिली
बता दें कि उसके आश्रम में छत्तीसगढ़ की दो युवतियां और एक युवक भी मिले जो नशे के आदी थे। पुलिस ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया। बता दे कि अभिषेक के मोबाइल के कई युवतियों की तस्वीरें भी मिली। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने उसने कई राज उगले।
आनलाइन प्रवचन देकर लड़कियों को बुलाता था आश्रम
पुलिस की माने तो अभिषेक आनलाइन प्रवचन देता था। उसी के जरिए वो युवतियों का ब्रेनवाश करता था। फिर उन्हें आश्रम बुलाता था। वो खुद को श्रीकृष्ण का अवतार कहता था। सात ही उन्हें आध्यात्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता था। वो उनसे गंधर्व विवाह करता था। बता दें कि अलग-अलग समय में आश्रम में दर्जन भर से ज्यादा युवतियां रहती थीं।
युवतियों को गांजे का नशा करवाता था ढ़ोगी बाबा
तो वहीं कई किराए के कमरों में रहती थी। वो समय-समय पर आश्रम आती रहती थीं। वहां इन युवतियों को गांजे का नशा करवाता था। अपने चंगुल में फंसाने के बाद वो उनका शारीरिक शोषण करता था। इसी दौरान वो उनकी वीडियो भी बना लेता था।
बेटे की करतूत देख मां भी छोड़ कर चली गई
पुलिस को पूछताछ के दौरान ये भी पता चला कि अभिषेक मिश्रा राधाकुंड में खुद का मकान बनाने के बाद अपनी मां को भी यहां लेकर आया था। कई दिनों तक रहने के बाद जब उसकी मां को आश्रम की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो वो भी वापस लौट गईं। बता दें कि अभिषेक ओडिशा के खोरदा का रहने वाला है।