Dehradun NewsBig News

निर्दयी महिला: सड़क पर खेल रहे बच्चे पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, वजह जान उड़ जाएंगे होश

देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में एक महिला ने सड़क पर खेल रहे बच्चे पर अपना खूंखार कुत्ता छोड़ दिया। बताया जा रहा है महिला का बच्चे के परिजनों से विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

महिला ने पड़ोस में खेल रहे बच्चे पर छोड़ा अपना खूंखार कुत्ता

घटना राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले की है। बच्चे के पिता अशोक सहगल निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 1 जून को उनका बेटा अविरल (8) गली में खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली नीलम श्रीवास्तव ने उस पर अपना खूंखार कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के झपटते ही मासूम अविरल चिल्लाने लगा।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

भाई की आवाज सुन अशोक सहगल की बड़ी बेटी तनु भाई को बचाने दौड़ी। इस दौरान नीलम ने दोनों बच्चों को नाली में धक्का दे दिया। यही नहीं महिला ने इस दौरान तनु पर हाथ भी उठाया। शिकायकर्ता ने बताया कि पड़ोसन की इस हरकत के कारण उनके दोनों बच्चों को चोट आई है। आरोप है कि महिला ने बच्चों के साथ गाली-गलौज और जाने से मारने तक की भी धमकी दी।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर

वहीं नीलम श्रीवास्तव ने भी पुलिस को अपना पक्ष सुनाया। नीलम का कहना है कि अशोक सहगल उनकी पत्नी सुनैना और बेटी तनु ने उनके साथ मारपीट की। मामले को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

महिला के पास हैं कई खूंखार कुत्ते

मोहल्ले के अन्य लोगों का कहना है कि महिला के पास कई खूंखार कुत्ते हैं। जिस वजह से आसपास के बच्चे दहशत में रहते हैं। ग्रामीण कई बार इसे लेकर सीएम हेल्पलाइन और नगर निगम में इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें