कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे Sonam Wangchuk !, 6 जून को प्रदर्शन में होंगे शामिल

Sonam Wangchuk to Join Cockroach janta Party: हाल ही में इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी में वैसे तो कई राजनेता शामिल हो चुके है। इसी बीच अब भारतीय एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों रखने वाले सोनम वांगचुक ने इसको लेकर एक वीडियो भी बनाई है। जिसको उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे सोनम वांगचुक! Sonam Wangchuk to Join Cockroach janta Party
सोनम वांगचुक ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? अगर 5 जून तक हालात नहीं सुधरते, तो मैं 6 जून को दिल्ली में CJP सदस्यों के साथ शामिल हो जाऊंगा। अगर हालात इतने बिगड़ जाएं, तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों युवाओं की जिंदगी पर पड़ने वाले असर की तो बात ही छोड़िए, बल्कि इससे तो भारत का भविष्य ही दांव पर लग गया है।”
वीडियो में ये कहते नजर आए सोनम वांगचुक!
सोनम वांगचुक वीडियो में कहते है कि शिक्षा में उन्होंने काफी काम किया। अपने पिछले पोस्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों से उन्होंने अपील की थी कि वो साबित करें कि वो युवाओं की अभिव्यक्ति है। वो विदेशी ताकतों की साजिश नहीं है। कमेंट्स में इसके बारे में आप लोगों ने लिखा।
6 जून को के प्रदर्शन में होंगे शामिल
वांगचुक ने पार्टी को बनाने वाले अभिजीत दिपके से भी बात की। दिपके ने एक डाटा शेयर किया। जिसके वांगचुक ने बताया कि उनकी इसके पीछे कोई मंशा नहीं है। वो देश को सुधारने के लिए एक कुर्बानी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली में लोगों से अपील की है कि वो 6 जून को शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करें।