होटल में लगी भीषण आग!, बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग, 20 लोगों की जलकर मौत, कई झुलसे

दिल्ली से एक भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। आज, बुधवार 3 जून को मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इस हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।
दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग! 20 लोगों की जलकर मौत
दरअसल सुबह 9:45 पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद फायर सर्विस कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 37 लोगों का रेस्क्यू किया। कई घायल लोगों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। इमारत में फंसे अन्य लोगों को ढूंढा जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आग के कारण का नहीं पता चला
DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया। इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है।”
आग से बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग
एसडीएम ने जानकारी दी कि बिल्डिंग में आग फैल गई। जिसके बाद बाहर आने का कोई रास्ता नहीं बचा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे गद्दे लगाए। जिसके बाद कई लोग बालकनी और खिड़की से नीचे कूदे। ए
मालवीय नगर विधायक ने क्या कहा
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, “बहुत ही दुखद घटना है. हमें सुबह 9.00 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली. हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे. अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा. कुछ लोग हताहत भी हुए हैं और कई अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है. हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे. यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा।”