Uttarakhand Chamoli NewsBig News

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, श्रद्धालु घायल

उत्तराखंड के पहाड़ों में इन दिनों मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। बीते मंगलवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। जिसकी चपेट में आकर एक श्रद्धालु घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस की मदद से घायल श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु घायल

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी आंधी-तूफान देखने को मिल रही है। मंगलवार को निशान सिंह (26) पुत्र जसवंत सिंह निवासी, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया हुआ था। इस दौरान पुलना से लगभग 4 किलोमीटर आगे पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण निशान सिंह के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

हालत गंभीर देख किया हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस ने तत्काल गुरुद्वारा गोविन्दघाट से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार के लिए गुरुद्वारा डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री का उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। श्रद्धालु की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों यात्री को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें ज्योतिर्मठ के लिए रवाना कराया। फिलहाल श्रद्धालु की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें