National

CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला, 1 लाख से ज्यादा बार किया अटैक

CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक हो गया है। बता दें कि कई छात्र पोर्टल पर अपनी आनसर शीट पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसी बीच बोर्ड ने जानकारी दी कि पोर्टल पर साइबर हमला हुआ है। हालांकि इसके बावजूद भी हजारों छात्रों ने ज्यादा परेशानी ना झेलते हुए प्रक्रिया पूरी कर ली।

CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला

CBSE ने बताया कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभाल सकता है। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक करीब 16 हजार से ज्यादा बच्चे अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर चुके थे।

1 लाख से ज्यादा बार की कोशिश

बोर्ड ने बताया कि पोर्टल में जैसे-जैसे छात्रों के आवेदन की संख्या बढ़ी, उसी समय कुछ लोगों ने पोर्टल की सेवाओं को खराब करना चाहा। हालिया साइबर हमले में केवल दो मिनट के अंदर पोर्टल में 15 लाख बार हिट्स दर्ज हुए। इसके साथ ही एक लाख से ज्यादा बार फाइलों तक अनऑथोराइजड तरीके से पहुंचने की कोशिश की गई। हालांकि सीबीएसई की साइबर टीम लगातार सक्रिय रही और इन हमलों को रोका। जिससे पोर्टल की सेवाएं बनी रही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें